Thursday, January 5, 2023

नव-पुरातन


शाश्वत-सनातन, नूतन-पुरातन

हर पल, हर क्षण, नव अन्वेषण

क्षण में नूतन, क्षण में पुरातन  

नव-पुरातन, जीवन आभूषण ।

         समय चक्र, परिवर्तित जीवन

         बीता पल-क्षण, अंश पुरातन

         वक्त की सत्ता जारी आजीवन

        नित्य नवल औ’ चंचल जीवन ।

परिवर्तन लक्षित संवर्धन

प्रकृति को प्रिय है परिवर्तन

पतझड़ अनुवर्ती वसंत आकर्षण  

परिवर्तन आनंद का दर्पण ।  

        जीवन-ध्वनियाँ नव-पुरातन

        सुख- दुख का अनवरत प्रक्रम

        पुरातन निसृत है नवीनतम

        जीवन मणियाँ नव-पुरातन ।

नव-पुरातन जीवन-दर्शन

कर्म-पथ पर जीवन अर्पण

मन अश्व सम, सतत नियंत्रण

नव-पुरातन हो हृदयंगम ।।