ज्वार-बाजरा गायब थाली से
चावल-गेहूं बना आहार
पोषक तत्व से परिपूर्ण बाजरा
शोध-खोज से है स्वीकार्य
मानव स्वास्थ्य हेतु हितकारी
मोटा अनाज है अनिवार्य ।
कृषि जैव विविधता में सहायक
ज्वार-बाजरा संग रागी
रोग प्रतिरोधक रक्षा कवच है
मानव मित्र सुपाच्य गुणकारी
'अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ में
मिलेट जनित अनाज से जोड़ें यारी ।
कोविड की विनाश लीला के बाद
कंपनियों ने खोजे विकल्प
मिलेट- जनित उत्पाद निर्माण का
नीतिगत निर्णय का संकल्प
मोटा अनाज आधारित उत्पाद का
प्रतिस्पर्धा ओ होड़ सर्वत्र ।
नव सृजन परिवर्तन की वेला
नव अन्वेषण, नव-नव खोज
पर्यावरण रक्षक, संवर्धक
मोटे अनाज का करें प्रयोग
कम गेहूं और अधिक बाजरा
संकल्पित हों हम सब लोग ।।
