दुनिया का सुंदरतम रिश्ता
शक्ति का है प्रबल स्तंभ
पारस्परिक लगाव का बंधन
मित्रता है अनमोल रत्न
उत्तम वैद्य और दु:ख नाशक
जीवन का है अनुपम छंद।
मित्रता में बड़ी शक्ति है
सच्चा
मित्र उज्ज्वल दर्पण
ख़ुशी
का अशेष भण्डार है
मित्रता
है जीवन दर्शन
दुख
में सम्बल, नेक, फ़रिश्ता
इससे
बड़ा नहीं कोई धन।
औपचारिकता मात्र नहीं है
उत्तरदायित्व का कराती बोध
अकेलेपन का सहचर है
दुःख में देती है अनुतोष
सकारात्मक प्रवृत्ति जीवन में
मित्रता में है परम संतोष।
कृष्ण-सुदामा,
कर्ण-दुर्योधन
कृष्ण-अर्जुन, सुग्रीव-राम
अमूल्य निधि है जीवन की
मित्रता का सतत् सम्मान
मृदुल,पुरुषार्थी,शिष्ट,सत्यनिष्ठ
ईश्वर का अद्भुत वरदान ।
पवित्र रिश्ता है जीवन का
जीवंतता की है प्रतीक
मित्रता की परख विपत्ति में
तनाव-भंजक है सच्चा मित्र
मित्र बनाएँ और निभाएँ
मित्रता है जीवन संगीत ।।

No comments:
Post a Comment