समय की होती अपनी सत्ता
होती इसकी अपनी चाल
इसकी धारा कभी न रुकती
आगे होते इसके बाल
समय पर होते ऋतु-परिवर्तन
समय की लीला अपरंपार
समय के साथ चलना श्रेयस्कर
समय अनुकूल उचित व्यवहार ।
समय बड़ा अनमोल रत्न है
करें नहीं समय बर्बाद
बेहतर उपयोग अपेक्षित-वांछित
समय-चक्र चालित संसार
समयबद्ध हो जीवन-चर्या
समय पर काम, पूर्ण प्रयास
समय की क़द्र मूलमंत्र है
फल की प्राप्ति कर्म अनुसार ।
समय के सदुपयोग से मिलती
जीवन में शांति-समृद्धि
समय जोड़े संबंधों के पुल
समय सुधा अमूल्य निधि
समय को बदलें अवसर में
निश्चित होगी कार्य-सिद्धि
समय को पकड़ें सही समय पर
समय पालन से ही श्री वृद्धि ।
टाल-मटोल की नीति है घातक
समय पर काम, सार्थक सोच
समय पालन जीवन-दर्शन है
समय का करें सम्यक् उपयोग
कार्य सम्पन्न करना है तत्क्षण
कल पर नहीं छोड़ना काम
समय-प्रबंधन उन्नति कारक
समय पालन पर केंद्रित ध्यान ।।
No comments:
Post a Comment