स्वर्णिम विजय की वर्षगाँठ
स्वर्णिम अवधि अर्धशतक
स्वर्णिम उपलब्धि वर्ष
सेना को प्राप्त स्वर्णपदक
जन-जन में व्याप्त हर्ष
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।
स्वर्णिम अवधि अर्धशतक
स्वर्णिम उपलब्धि वर्ष
सेना को प्राप्त स्वर्णपदक
जन-जन में व्याप्त हर्ष
सैन्य शक्ति देश की
गर्व भी, अभिमान भी
देश की है धड़कन
आन-बान-शान भी
अहर्निश सेवा निरत
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।
गर्व भी, अभिमान भी
देश की है धड़कन
आन-बान-शान भी
अहर्निश सेवा निरत
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।
‘ख़ुद से पहले देश सेवा’
लक्ष्य पर टिके नयन
लक्ष्य पर टिके नयन
‘आकाशे शत्रुन जहि’
कर्तव्य वहन मृत्यु पर्यन्त
क्यों न हो हमें गर्व ?
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।
कर्तव्य वहन मृत्यु पर्यन्त
क्यों न हो हमें गर्व ?
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।
आतंकी गतिविधि हो
शत्रु करे आक्रमण
विजय मात्र ध्येय है
शत्रु का करे दमन
मृत्यु का वरण सहर्ष
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।
शत्रु करे आक्रमण
विजय मात्र ध्येय है
शत्रु का करे दमन
मृत्यु का वरण सहर्ष
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।
प्राकृतिक प्रकोप हो
कश्मीर की हो बाढ़
उत्तराखंड में फटे बादल
फ़रिश्ता मददगार
हरदिन है कार्यदिवस
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।।
कश्मीर की हो बाढ़
उत्तराखंड में फटे बादल
फ़रिश्ता मददगार
हरदिन है कार्यदिवस
स्वर्णिम है विजय वर्ष ।।
No comments:
Post a Comment