लोकभूमि की सुरक्षा, संरक्षण
सरकार की संकल्पित मंशा
लोकभूमि के अवैध अतिक्रमण से
सार्वजनिकहित की होती उपेक्षा
लोकभूमि संरक्षण हेतु
सुनियोजित प्रयास अपेक्षित, वांछित
दृढ़तापूर्ण, प्रभावी कार्रवाई से ही
लोकभूमि रह सकती सुरक्षित ।
लोकभूमि अंतर्गत शामिल
गैर-मजरूआ आम-खास
कैसर-ए-हिन्द, सैरात, खासमहाल
भू-अर्जन, भू-हदबंदी से प्राप्त
भूदान की सम्पुष्ट भूमि
पंचायती राज, सरकारी विभाग
असर्वेक्षित, टोपोलैण्ड भूमि भी
लोकभूमि के अनन्य भाग ।
हल्का कर्मचारी/सी0आई0 को है करना
लोकभूमि सर्वे का कार्य
अतिक्रमित होने की सूचना
अंचल अधिकारी को देना तत्काल
अतिक्रमण अधिनियम अंतर्गत
विधिवत कार्रवाई उपयुक्त
अंचल अधिकारी को करना है
लोकभूमि को अतिक्रमण मुक्त ।
पोखर, आहर, नहर, पईन
जल संरक्षण के हैं स्रोत
जल-स्रोतों को धीरे-धीरे
अतिक्रमित कर लेते कुछ लोग
पर्यावरण और जीवन सुरक्षा
जल-हरियाली पर ही निर्भर
जल-स्रोतों के अनुरक्षण से ही
गॉंव-शहर बन सकते सुंदर ।
लोकभूमि अवैध अतिक्रमण की
बढ़ती प्रवृत्ति जनहित में घातक
जाली बंदोबस्ती हुकूमनामा आधारित
नाजायज दावे होते हैं अक्सर
अंचल प्रशासन को है रहना
कर्तव्य पालन में सजग और तत्पर
डी0सी0एल0आर0/ए0डी0एम0 स्तर से
समीक्षा और पर्यवेक्षण निरंतर ।
विभिन्न विभागों की जमीन की
सुरक्षा संरक्षण भी आवश्यक
पूर्व से ही निर्गत है
प्रासंगिक विभागीय सर्कुलर
अतिक्रमण की सूचना देना
कार्यालय प्रधान की जिम्मेवारी
अतिक्रमणवाद विधिवत आरंभ कर
सी0ओ0 करनी है कार्रवाई ।
लोकभूमि के संरक्षण निमित्त
निर्गत हैं कई विभागीय पत्र
लोकभूमि पंजी संधारण से
संबंधित पदाधिकारी हैं अवगत
डिजिटाइजेशन कार्य है वांछित
निबंधन कार्यालय को भेजें तत्काल
निबंधन कार्यालय द्वारा सरकारी जमीन का
निबंधन नहीं कतई स्वीकार्य ।
समय-सीमा में करना होगा
अतिक्रमणवाद का निष्पादन
पारित आदेश का शीघ्र अनुपालन संग
अतिक्रमित भूमि का त्वरित निष्काषन
स्वत्व वाद में रखना होगा
प्रभावीढंग से सरकारी पक्ष
एक पक्षीय आज्ञप्ति पर रोक हेतु
पत्रांक-247, बीस मार्च है निर्गत ।
सार्वजनिक उपयोग, सार्वजनिक हित में
लोकभूमि की सुरक्षा, संरक्षण
सामाजिक सहयोग से ही संभव
लोकभूमि का सम्यक् अनुरक्षण
लोकभूमि संरक्षण हित में
सुनियोजित अभियान आवश्यक वांछित
दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति से ही
लोकभूमि को रख सकते सुरक्षित ।



