Monday, May 4, 2020

भागलपुर गान।




बिहार मानचित्र पर नक्षत्र जाज्वल्यमान
भागलपुर जिला है राज्य का हृदयस्थान
बिहुला-विषहरी स्थल, प्राचीन बूढ़ानाथ
खानकाह शहबाजिया, प्रचलित है गोनूधाम
विक्रमशिला विश्वविद्यालय अब भी करे कीर्तिगान
रेशम की नगरी है, कांवरिया का परमधाम
भागलपुर है महान।



शस्य-श्यामला धरा, कतरनी की महक-मिठास
आम्र-मंजरी सुरभि, जर्दांलू, गुलाबखास
जैन मंदिर शोभित है, हजरत मांगन शाह की मजार
शरत् की साहित्य भूमि, कर्ण की कर्मभूमि
हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल पवित्रभूमि
उत्तरवाहिनी गंगा आस्मिता की पहचान
भागलपुर है महान।
तिलकामांझी देशभक्त, राष्ट्रकवि दिनकर
राम मोहन राय भी रहे यहाँ सेवारत
टैगोर की टिल्हाकोठी, प्रसिद्ध कुप्पाघाट
समृद्ध मंजूषा कला, घर-घर में ख्याति प्राप्त
गरूड़ का निवास स्थान, डाॅल्फिन का परमधाम
जयप्रकाश उद्यान में जन-जन के बसे प्राण
भागलपुर है महान।
सांस्कृतिक विविधता, गौरवमय है अतीत
स्वतंत्रता सेनानी पैदा हुए शूरवीर
साम्प्रदायिक सौहार्द्र का स्थापित कीत्र्तिमान
ईद-होली संग मनाए, हिन्दु औ मुसलमान
विद्या का केन्द्र है, मनीषियों ने धरे ध्यान
धरहरा भी यहाँ, बेटियाँ पातीं सम्मान
भागलपुर है महान।
गंगा के कल-कल में
पक्षी के कलरव में
मंदिर ओ मस्जिद में
चर्च-गुरूद्वारा में
जन-जन सुनें यही तान
अमन-चैन सुबह-शाम
मिलजुलकर हम बढ़ें
घर-घर में सुख-शांति
भागलपुर है महान।।

2 comments:

  1. अप्रतिम रचना🙏🏻

    ReplyDelete
  2. बहुत ही उत्कृष्ट रचना👍👍👍👍

    ReplyDelete