Thursday, May 28, 2020

मुंगेर है बिहार की शान


महर्षि मूद्गल की तपोभूमि

दानभूमि कर्ण की

स्वामी सत्यानंद की योगभूमि

महिमा चण्डीस्थान की

प्राकृतिक सौंदर्य के 

अद्भूत है दर्शन

कालीपहाड़, पीरपहाड़

माथे का चंदन

ऐतिहासिक नगरी है

मुंगेर किला है प्रमाण

मुंगेर है बिहार की शान।

सीताकुण्ड, सीताचरण

ऋषिकुण्ड स्वर्ग समान

भीम बांध में तो

जन-जन के बसे प्राण

पीर का मजार है

सौहार्द्र का कीर्तिमान

उत्तर वाहिनी गंगा है

अस्मिता की पहचान

बिंद पर्वत श्रृंखला है

ऋषियों ने धरे ध्यान।

मुंगेर है बिहार की शान।


स्वतंत्रता सेनानी, पैदा हुए शूरवीर

जिले, के गौरव है, संग्रामपुर, तारापुर

उच्चैश्वर, महादेव का

करते हैं वंदन

लौहनगरी जमालपुर है

पूर्व का बर्मिंधम

भौड़ाकुण्ड, कर्ण चैड़ा

अतुलित आकर्षण

कंपनी बाग, कृष्णवाटिका की

अपनी है पहचान

मुंगेर है बिहार की शान।

चित्रकला के सिद्धहस्त

शिखर पुरूष नंदलाल

रविन्द्रनाथ टैगोर बने

गीतांजलि के सृजनहार

रॉबिनशॉ पुष्प ओ

दिनकर की रचना

श्री बाबू से जुड़ा है

जिले का गौरवगान

अमन-चैन, सुख-शांति

का हो नया विहान

मुंगेर है बिहार की शान।।


2 comments:

  1. Munger Ka jiwant chitran h . Uttam kawita.

    ReplyDelete
  2. इतिहास को पंक्तिबद्ध करते हुए उत्तम रचना है सर

    ReplyDelete