दिखावा, आडंबर, अहंकार
कृत्रिमता का कर परित्याग
सरलता, सादगी, सदव्यवहार
शांत अंत: करण, उच्च विचार
सहयोग, सम्मान, परोपकार
सफल जीवन के मूलाधार ।
गांधी, बुद्ध, और महावीर
मुंशी प्रेमचंद, संत कबीर
विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस
सादगी भरा समस्त जीवन
इच्छाओं का कर दमन-शमन
सादगी के प्रतीक कई संत ।
सादगी से चरित्र उज्ज्वल
रहन-सहन स्वच्छ निर्मल
अहिंसा, सत्कर्म, जनहित कार्य
सादा जीवन, सही विचार
अनंत इच्छा दुःख का कारण
साधारण बनना है असाधारण ।
त्याग, तपस्या अप्रतिम
भारतीय संस्कृति की है नींव
सादगी है सफलता का पर्याय
सहनशीलता, संयम है अनिवार्य
सादा जीवन सचमुच वरदान
सादगी में ही मानव कल्याण ।।



