असमंजस, विचलित अंतर्मन
अनिर्णय, एकाग्रता भंग
अकिंचन, अशांत मानव-मन
कशमकश, चिंतन-मनन
दिल-दिमाग में रहे द्वन्द्व
जीवन में निश्चित अंतर्द्वंद्व ।
रिश्तों में खटास-गांठ
तनाव, बेचैनी और अवसाद
झुंझलाहट, आंतरिक झंझावात
अहर्निश जारी चक्रवात
एकाकीपन, खंडित स्वाभिमान
अंतर्द्वंद्व के घातक परिणाम ।
कथनी-करनी में बहुत फर्क
खुद से भी बोले नहीं सत्य
नकारात्मक सोच अवरोध करे
सही निर्णय में बने बाधक
सही विकल्प चयन मुश्किल
मानव हो जाता भावशून्य ।
अंतर्मन की आवाज सुनें
बदलाव-परिवर्तन अंगीकार
नकारात्मक सोच से रहें दूर
सकारात्मक हो सोच-विचार
सत्कर्म आधारित दिनचर्या
संतुलित जीवन का सदप्रयास ।
अंतर्द्वंद्व जीवन का अंश
समस्याएं हैं अनगिन -अनंत
संकल्प-शक्ति, आत्मविश्वास
डर का साहस से प्रतिकार
मानव करे अपना कर्तव्य
वक्त के निर्णय का नहीं विकल्प ।।
No comments:
Post a Comment