Monday, June 1, 2020

समाजवादी है साधारण यान




पर्दे की आड़
कृत्रिम बयार
अहं का टकराव
बढ़ता दुराव
एकाकीपन का भान
अभिजनवर्ग की पहचान
रेलवे का वातानुकूलित यान।

पूँजीवाद की शान
सुविधा-सम्पन्नों का सम्मान
अहर्निश उपलब्ध होते हैं
आवश्यकता के साजो-सामान
आम यात्री का वर्जित स्थान
बड़े लोगों की है आन-बान
रेलवे का वातानुकूलित यान।

इंजन है एक
यात्री अनेक
निर्धन-धनी का भेद
चुनिंदा लोगों का प्रवेश
जन पर अभिजन का वेटेज
रेलवे का वातानुकूलित यान।
यही देता है पैगाम

मिटाता धनी-निर्धन का भेद
बिना देखे सामाजिक परिवेश
अनेकता में एकता का भान 
सामाजिक समरसत्ता का मान
भारतीय संस्कृति की पहचान
लोकतंत्र का समुचित सम्मान
समाजवादी है साधारण यान।।

4 comments:

  1. समाजिक समरस्ता को दर्शाती है एवं प्रेरणा दायक कविता।

    ReplyDelete
  2. साधारण यान और वातानुकूलित यान के भेदों का सचित्र विवरण। साधारण यान में भी आरक्षित सीट और अन्य सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए सर

    ReplyDelete
  3. जिन्दगी के एक हिस्से के ज्ञान को कविता में आपने लिख दिया सर ।। प्रेरणादायक 🙏

    ReplyDelete