Thursday, September 23, 2021

आएं! बनाएं मॉडल ग्राम

भारत की आत्मा गांवों में

ग्राम्य विकास है अभीष्ट

गांवों के विकास पर निर्भर

सबल राष्ट्र की सुदृढ़ नींव

सहयोग, समन्वय है आवश्यक

अपेक्षित,सार्थक परिणाम

आएं! बनाएं मॉडल ग्राम।

सामाजिक,आर्थिक और सांस्कृतिक

शिक्षा, स्वास्थ्य,आवास

कृषि,पशुपालन भी है शामिल

मॉडल ग्राम का मूलाधार

आपसी सहयोग आधारित

मिलेंगे वांछित परिणाम

आएं! बनाएं मॉडल ग्राम ।

स्वच्छ, सुंदर गांव की गलियां

जगमग, चकमक होंगे मार्ग

ग्राम चयनित सही योजना

आत्म निर्भर ग्राम समाज

आपसी सहमति से बंटवारा

भू-विवाद पर लगे विराम

आएं! बनाएं मॉडल ग्राम ।

परिकल्पना है सचमुच अच्छी

संकल्प शक्ति है इसके प्राण

सतत क्रियाशीलता पर निर्भर

गांव-घर का मान-सम्मान

आगे बढ़ें, निर्माण करें

मॉडल ग्राम है आन-बान

आएं! बनाएं मॉडल ग्राम ।।

No comments:

Post a Comment